भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान (आई.आई.टी.आर.), लखनऊ की स्थापना 1965 में हुई जो कि वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद की
संघटक प्रयोगशाला है। इसका "शहर परिसर" महात्मा गाँधी मार्ग और "घेरू परिसर"
लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर 17-18 वें किलोमीटर के मध्य स्थित है।
आई.आई.टी.आर. विषविज्ञान के आला क्षेत्रों में शोध संचालित करती है। इसमें
औद्योगिक और पर्यावरण संबंधी रसायनों के मानव स्वास्थ्य
और पारिस्थितिकी तंत्रा पर प्रभाव एवं वायु, जल एवं मिट्टी में प्रदूषकों के
पर्यावरण संबंधी अनुवीक्षण सम्मिलित हैं ।